CG: जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 39 जुआरी गिरफ्तार, 9 लाख कैश बरामद दुर्ग :- पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में जुए के बड़े फड़ पर छापा मारते हुए गया नगर स्थित एक घर से 39 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 9 लाख 25 हज़ार रुपए नकद, 43 मोबाइल और ताश की गड्डियां ज़ब्त की गई हैं। सभी आरोपियों पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गया नगर कोस्टा तालाब के पास कुछ लोग ताशपत्ती से रुपए–पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिस पर उप पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में कोतवाली और ACCU की टीम ने मौके पर दबिश दी। मौके पर घेराबंदी कर 39 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। Post Views: 184 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में इन सरकारी कर्मचारियों पर कसेगा शिकंजा, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली अनिवार्य, जानें सरकार ने क्यों उठाया ये कदम CG: बड़ा दर्दनाक हादसा…आंगनबाड़ी जाने निकली दो बहनों की नाले मे डूबकर मौत, घर मे छाया मातम