CG: बड़ा दर्दनाक हादसा…आंगनबाड़ी जाने निकली दो बहनों की नाले मे डूबकर मौत, घर मे छाया मातम

सूरजपुर:- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। यह घटना चांदनी बिहारपुर के नवगई की है।

जानकारी के मुताबिक, चांदनी बिहारपुर के नवगई की रहने वाली दोनों बहन 6 वर्षीय पूनम व 4 वर्षीय उर्मिला घर से आंगनबाड़ी जाने के लिए निकली थी। इसी बीच रास्ते में झुरहा नाला के किनारे अमरूद खाने चले गए और वहीं झुरहा नाले को पार करते समय गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों बहनों की डूबने से मौत हो गई।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!