नई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम’ का गायन भी हुआ।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी क्षमताओं को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में सस्ता सामान मिल सकता है, लेकिन उससे देश की अपनी क्षमता विकसित नहीं होती। भारत को अपने हितों की सुरक्षा खुद करने और हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने तेजी से प्रगति की है। उनके मुताबिक, इस अवधि में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और भारत दुनिया की प्रमुख तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प को रोकना अब मुश्किल है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब छोटे सपनों से चलने वाला देश नहीं है। आज देश ने 2047 तक विकसित भारत बनने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश विकसित भारत का सपना लेकर आगे बढ़ता है तो दुनिया का भारत को देखने का नजरिया भी बदलता है।छुट्टियां व मौसमी आयोजन

मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल पर जोर
पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया, स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल का उल्लेख करते हुए कहा कि आज हर भारतीय इन विचारों से जुड़ रहा है। उन्होंने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि देश में तीन सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू हो चुके हैं और वहां से निर्यात भी शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में ऊर्जा की जरूरत और बढ़ेगी। एनर्जी सिक्योरिटी आज की बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य की बात कही और समुद्र में तेल-गैस के नए भंडार तलाशने के प्रयासों का भी जिक्र किया।

रेलवे और सौर ऊर्जा में बढ़ोतरी
पीएम मोदी ने बताया कि देश में रेलवे के करीब 70 प्रतिशत हिस्से का विद्युतीकरण हो चुका है। उन्होंने हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन का भी उल्लेख किया। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश की सोलर क्षमता करीब 2 गीगावॉट थी, जो अब 160 गीगावॉट तक पहुंच गई है।

किसानों, युवाओं और महिलाओं पर भरोसा
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें देश के किसानों, युवाओं और महिलाओं पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि रिफॉर्म केवल नीति नहीं, बल्कि सरकार के लिए एक संकल्प है और देश अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर आगे बढ़ चुका है। उन्होंने काम करने की गति और वर्क कल्चर में बदलाव की जरूरत भी बताई।

युवाओं की खास मौजूदगी
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवा शक्ति पर विशेष फोकस रहा। करीब 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया। इनमें युवा इनोवेटर्स, स्टार्टअप से जुड़े युवा, PM इंटर्नशिप योजना के इंटर्न, कौशल विकास योजना से प्रशिक्षित युवा, My Bharat वॉलंटियर्स और विभिन्न प्रतियोगिताओं में चुने गए विद्यार्थी शामिल रहे।छुट्टियां व मौसमी आयोजन

समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे लाल किले पहुंचे, जहां रक्षा मंत्री ने उनका स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!