नई दिल्ली। इजराइल-ईरान के बीच जारी जंग के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों में तो ईंधन की कीमत आसमान छू रही है। इसके साथ ही गैस के दाम में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, भारत में ये दावा किया जा रहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में 5 रुपए तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा की बंपर जीत हुई है। वहीं, पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन ने जीत दर्ज की है, जबकि तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके और केरलम में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत अपने नाम किया है। वहीं, चुनावी परिणाम जारी होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज पेट्रोल-डीजल का रेटआज जारी रेट के अनुसार भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन गुजरात-राजस्थान के कई शहरों में ईंधन की कीमतों में कमी देखने को मिली है। बात करें गुलाबी नगरी जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत ₹104.72 प्रति लीटर है। कल के मुकाबले इसमें 22 पैसे की कमी आई है, कल जयपुर में पेट्रोल ₹104.94 प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। पिछले 10 दिनों के रुझान को देखें तो जयपुर में पेट्रोल के दाम ₹104.41 से ₹105.40 के बीच रहे हैं। वहीं, डीजल की बात करें तो जयपुर में आज यह ₹90.21 प्रति लीटर पर उपलब्ध है। कल की तुलना में डीजल के भाव में 20 पैसे की गिरावट आई है। पिछले 10 दिनों के दौरान जयपुर में डीजल की कीमतें ₹89.93 और ₹90.82 के दायरे में रही हैं। जबकि राजस्थान के अलग-अलग जिलों में स्थानीय टैक्स (VAT) और परिवहन लागत के कारण कीमतों में भिन्नता देखी गई है। प्रदेश में सबसे सस्ता पेट्रोल कोटा में ₹104.27 और अजमेर में ₹104.36 प्रति लीटर बिक रहा है। सबसे महंगा पेट्रोल श्रीगंगानगर और सवाई माधोपुर में पेट्रोल की कीमतें प्रदेश में सर्वाधिक ₹106.22 प्रति लीटर है। नागौर में आज पेट्रोल के दामों में 94 पैसे की बड़ी गिरावट देखी गई है, जबकि प्रतापगढ़ में कीमतों में 67 पैसे की वृद्धि हुई है। पेट्रोल की तरह डीजल भी कोटा (₹89.79) और अजमेर (₹89.88) में सबसे सस्ता मिल रहा है। सवाई माधोपुर में डीजल की कीमत सबसे अधिक ₹91.74 प्रति लीटर दर्ज की गई है। भारत के अन्य शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट City Petrol Diesel Price TodayPetrol ₹/LDiesel ₹/LNew Delhi Petrol Diesel Price Today94.7287.62Mumbai Petrol Diesel Price Today104.2192.15Kolkata Petrol Diesel Price Today103.9490.76Chennai Petrol Diesel Price Today100.7592.34Ahmedabad Petrol Diesel Price Today94.4990.17Bengaluru Petrol Diesel Price Today102.9289.02Hyderabad Petrol Diesel Price Today107.4695.70Jaipur Petrol Diesel Price Today104.7290.21Lucknow Petrol Diesel Price Today94.6987.80Pune Petrol Diesel Price Today104.0490.57Chandigarh Petrol Diesel Price Today94.3082.45Indore Petrol Diesel Price Today106.4891.88Patna Petrol Diesel Price Today105.5893.80Surat Petrol Diesel Price Today95.0089.00Nashik Petrol Diesel Price Today95.5089.50 कच्चा तेल हुआ सस्तावायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत बुधवार को 11 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ 8,588 रुपये प्रति बैरल पर आ गई। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते के संकेतों के बीच वैश्विक तेल मानकों में तेज गिरावट के साथ वायदा बाजार में तेल के दाम घटे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंधों का भाव 1,110 रुपये यानी 11.45 प्रतिशत फिसलकर 8,588 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 12,132 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह, जून अनुबंध का भाव भी 1,098 रुपये यानी 11.69 प्रतिशत टूटकर 8,298 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें 4,274 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष समाप्त करने एवं व्यापक परमाणु वार्ता का मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से प्रारंभिक समझौते के करीब पहुंचने की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार भी कीमतों में आई गिरावटअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज गिरावट आई। ब्रेंट तेल के जुलाई अनुबंध की कीमत 11.57 डॉलर या 10.53 प्रतिशत फिसलकर 98.30 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) 12.39 डॉलर यानी 12.11 प्रतिशत टूटकर 89.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को भी निलंबित कर दिया है। साथ ही दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति हुई है। Post Views: 27 Please Share With Your Friends Also Post navigation अब महिलाओं के नाम पर जमीन खरीदना हुआ सस्ता