नहीं रहे महाभारत में ‘कर्ण’ बने पंकज धीर, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता पंकज धी़र के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। उनके अचानक चले जाने से कलाकारों और प्रशंसकों में गहरा दुःख है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा किए हैं। एक करीबी ने लिखा – “अलविदा मेरे दोस्त… हम आपको काफी याद करेंगे।” पंकज का यूं अचानक दुनिया से चले जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके परिवार और दोस्तों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर कलाकारों से लेकर प्रशंसक तक पंकज को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं। Post Views: 103 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG CRIME: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 45 लाख की ठगी, 3 साल से फरार मास्टरमाइंड कांकेर से गिरफ्तार… वन अधिकार पट्टाधारी किसानों के लिए पंजीयन अनिवार्य नहीं, बेच सकेंगे धान