नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे कर्मचारियों के लिए अहम खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने GDCE 2026 के तहत 1,421 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), टेक्नीशियन, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर इंजीनियर और कमर्शियल क्लर्क-कम-टिकट कलेक्टर सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए पात्र रेलवे कर्मचारी RRC भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। GDCE 2026 में 1,421 पदों पर होगी भर्तीईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से जारी भर्ती प्रक्रिया General Departmental Competitive Examination (GDCE) 2026 के तहत संचालित की जा रही है। इसमें रेलवे में पहले से कार्यरत पात्र कर्मचारियों को विभिन्न पदों पर चयन का अवसर मिलेगा। भर्ती में अलग-अलग विभागों के कई पद शामिल किए गए हैं। उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इन पदों पर होगी नियुक्तिGDCE 2026 भर्ती में प्रमुख रूप से ये पद शामिल हैं: Assistant Loco Pilot (ALP) और TechnicianCommercial Clerk-cum-Ticket CollectorGoods Train ManagerStation MasterJunior Engineer (JE) प्रत्येक पद के लिए योग्यता और अन्य शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। 42 साल तक के कर्मचारी कर सकते हैं आवेदनउम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। OBC वर्ग को 3 वर्ष और SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इसके अनुसार OBC उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 47 वर्ष तक होगी। 14 सितंबर 2026 तक करना होगा आवेदनईस्ट कोस्ट रेलवे की इस भर्ती में शामिल होने वाले पात्र कर्मचारी 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया RRC भुवनेश्वर के माध्यम से पूरी की जाएगी। Post Views: 9 Please Share With Your Friends Also Post navigation नक्सलवाद से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक… PM मोदी ने लाल किले से कही ये बड़ी बातें