छत्तीसगढ़ के गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा! कर्मचारियों पर अचानक गिरी भारी सिल्ली, 6 की मौत, कई घायल…. रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोदावरी प्लांट में निर्माण कार्य के दौरान ढांचा गिरने से 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 से 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालंकि इसकी पुष्टि होना बांकी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सिलतरा चौकी इलाके का है। दरअसल, यहां एक प्लांट में निमार्ण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान प्लांट का कुछ हिस्सा गिर गया। जिसमें कई मजदूर दब गए। वहीं दूसरी ओर इस हादसे में कई लोगों की मरने की खबर सामने आई है। लेकिन अभी आधिकारिक जानकारी सामने आना बांकी है। वहीं इस हादसे में 6 से सात मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। फैक्ट्री के बाहर मृत और घायल मजदूरों के परिजन भारी संख्या में जमा हो गए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्लांट प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। Post Views: 103 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: स्कूल पर 1 लाख जुर्माना : प्राइवेट स्कूल प्रबंधन चला रहा था प्राइवेट पब्लिसर्स की किताबें, DEO ने कार्रवाई का जारी किया आदेश… रायपुर नगर निगम ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय जल संचय और जन भागीदारी (JSJB) पुरस्कार में प्रथम स्थान पाया: डिप्टी सीएम साव…