रायपुर। राजधानी के आज़ाद चौक पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिस की त्वरित और रणनीतिक कार्रवाई से अपहरण कर बंधक बनाकर वसूली की साजिश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। दो बंधक सकुशल मुक्त 19 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि घोराही तालाब रामकुंड क्षेत्र में दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट Sandeep Patel ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा एवं एसीपी इशू अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक झोपड़ी में रेड कार्रवाई की, जहां से जीवन यदु और राकेश शर्मा (दोनों निवासी धमतरी) को सकुशल मुक्त कराया गया। 2 लाख के लेन-देन विवाद में रची साजिश प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि करीब 2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में आरोपियों ने सुनियोजित साजिश रचकर दोनों पीड़ितों का करबला तालाब के पास से अपहरण किया। हथियारों के बल पर मारपीट कर जबरन जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए तथा नगदी, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूट ली गई। 6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त पुलिस ने सतत दबिश और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹3,500 नगद, 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए। मुख्य आरोपी हरिओम सोनकर के खिलाफ 14 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। गंभीर धाराओं में मामला दर्ज सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत विभिन्न धाराओं सहित बीएनएस और आर्म्स एक्ट के प्रावधानों में मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस टीम का विशेष योगदान कार्रवाई में थाना प्रभारी अजीत सिंह राजपूत सहित उपनिरीक्षक एवं आरक्षकों की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राजधानी में अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रोएक्टिव पुलिसिंग और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Post Views: 102 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिना अनुमति बीएड कोर्स करने पर गिरी निलंबन की गाज, नेटवर्क मार्केटिंग वाली शिक्षिका की भी छुट्टी कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़ा! पैसे के लालच में की दोबारा शादी, विभाग ने वसूली के लिए भेजा पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शो-कॉज नोटिस जारी