रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी ओपी यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। राज्य शासन ने उन्हें पदोन्नत करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन नियुक्त किया है। इस संबंध में वन विभाग ने शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया।

ओपी यादव वर्ष 1995 बैच के IFS अधिकारी हैं। वे अब तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पदोन्नति के बाद अब उन्हें विभाग का नियमित नेतृत्व सौंपा गया है।

सरकार के आदेश के मुताबिक, ओपी यादव को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से HAG+ (लेवल-16) वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। इस वेतनमान के तहत उन्हें ₹2,05,400 से ₹2,24,400 तक का वेतन मिलेगा।

राज्य शासन ने उन्हें अगले आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन के पद पर पदस्थ किया है। उनका कार्यालय अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में रहेगा।

वन विभाग में इस पदोन्नति को महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है। अब प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और वन प्रबंधन से जुड़े अहम फैसलों की जिम्मेदारी ओपी यादव के कंधों पर होगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!