दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से जुड़ी एक गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी कई महीनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे और लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस के अनुसार, नवविवाहिता की मौत के बाद परिजनों की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पति और ससुर फरार हो गए थे, जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। सिमगा से हुई गिरफ्तारी पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी सिमगा क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने बताया कि इस मामले में नामजद अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कर रही मामले की विस्तृत जांच पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 9 Please Share With Your Friends Also Post navigation अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला, पुलिस-वन-जेल विभाग की भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण; किसानों के लिए भी बनी मंत्री-मंडलीय उप समिति