प्रतापगढ। कहते हैं मौत अपना रास्ता खुद चुन लेती है। कहां और किसे मौत आ जाए, किसी को भी पता नहीं। कुछ ऐसा ही हुआ जनपद में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता के साथ। वह किसी काम से कार पर सवार होकर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप पर लगी होर्डिंग कार पर गिर गई, जिससे सपा नेता की जान चली गई। बाबूगंज कस्बा निवासी थे सपा नेता लाल बहादुर यादव नगर पंचायत अंतू के बाबूगंज कस्बा निवासी सपा नेता लाल बहादुर यादव रविवार दोपहर करीब 11:45 बजे बाबूगंज बाजार में पहुंचे थे। वह कार में बैठे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान अचानक पेट्रोल पंप की होर्डिंग उनकी कार पर गिर गई। हादसे में लाल बहादुर यादव गंभीर रुप से घायल हो गए। परिवार के लोग गमगीन हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोगों ने मशक्कत के बाद उन्हें गाड़ी से तत्काल बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने के बाद सपा नेता लाल बहादुर यादव के परिवार के लोग बिलखते हुए वहां पहुंचे। Post Views: 226 Please Share With Your Friends Also Post navigation चाइनीज मांझे में दौड़े करंट से 14 साल का लड़का झुलसा, 20 फीट ऊंची छत से नीचे गिरा बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार…