नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि क्या अब UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा? इस सवाल पर अब Payments Council of India (PCI) ने स्पष्ट शब्दो आम लोगों के लिए UPI पहले भी मुफ्त था और अब भी मुफ्त है. साल 2016 में जब UPI शुरू हुआ था, तभी से ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है. यानी अगर आप किसी दोस्त, परिवार के सदस्य या दुकानदार को UPI से पैसे भेजते हैं, तो आपको कोई अलग चार्ज नहीं देना होगा. PCI ने साफ किया है कि छोटे दुकानदारों से UPI पेमेंट स्वीकार करने पर कोई MDR (Merchant Discount Rate) या अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. इस व्यवस्था का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट से जोड़ना है, इसलिए उनके हितों का ध्यान रखा जा रहा है भविष्य में अगर बड़े व्यापारियों से UPI पेमेंट स्वीकार करने के बदले कोई शुल्क लिया जाता है, तो वह पेमेंट कंपनियों और व्यापारियों के बीच का व्यावसायिक समझौता होगा. फिलहाल आम लोगों और छोटे दुकानदारों के लिए UPI पूरी तरह मुफ्त है, और डिजिटल पेमेंट पहले की तरह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के किया जा सकता है.. Post Views: 7 Please Share With Your Friends Also Post navigation CJP का नया अभियान ‘क्या बोलती पब्लिक’ अगले महीने से शुरू, देशभर में Zen G से करेगी सीधा संवाद