दीपावली से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी, सीएम मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त करेंगे ट्रांसफर… भोपाल। मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए दीपावली से पहले खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आब्दी सौगात देंगे। सीएम मोहन यादव आज दोपहर 2:10 बजे श्योपुर से 1 करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों के खाते में लाड़ली योजना की 29वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्योपुर जिले में 98.87 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और 460.40 करोड़ रुपये के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही, वे स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 30 करोड़ से अधिक की सीसीएल राशि के चेक भी सौंपेंगे, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को और मजबूती देगा। इस योजना के तहत 21 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। शुरू में यह राशि 1000 रुपये प्रति माह थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लागू की गई है। इस योजना के तहत आज की किस्त के माध्यम से लाखों महिलाओं को सीधे आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार होगा। Post Views: 159 Please Share With Your Friends Also Post navigation भाजपा नेता का अश्लील वीडियो: महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखा, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल 40 सेकंड में 40 बार! छात्रा ने सरेआम युवक के साथ की शर्मनाक हरकत, देखकर फटी रह गई लोगों की आंखें