Four tribal girls gangraped : मध्यप्रदेश के बालाघाट से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहां पर 4 आदिवासी लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। जिन लड़कियों के साथ यह घटना हुई है, उनमें से 3 नाबालिग हैं और एक बालिग लड़की है।

मिली जानकारी के अनुसार 7 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लड़कियां एक शादी समारोह में गई हुई थी। अपने गांव भगतपुर लौटते समय इन लड़कों ने उनका पीछा किया और रास्ता रोककर उनके साथ गैंगरेप किया। लेकिन डर के मारे इन लड़कियों ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी नहीं दी।

अगले दिन सुबह गांव के कुछ लोगों को पता चला कि लड़कियों के साथ गैंगरेप किया गया है तो उन्होंने आदिवासी समाज की बैठक बुलाई, यहीं पर तय हुआ कि मामले की शिकायत थाने में की जाएगी। जिसके बाद ये लोग ​थाने में शिकायत करने पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!