बलौदाबाजार में कुंए में जा गिरा शावक समेत 4 हाथियों का दल.. रेस्क्यू करने में जुटी वन-विभाग की टीम, आसपास के इलाके में अलर्ट.. बलौदाबाजार। जिले के बारनवापारा के हरदी गांव में चार हाथियों का दल एक कुएं में जा गिरा है। इस दल में तीन वयस्क और एक शावक हाथी शामिल हैं। जैसे ही यह खबर स्थानीय लोगों को मिली, हाथियों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भीड़ को वहां से हटाया और नीचे गहराई में गिरे हाथियों का रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बता दें कि इन दिनों जंगलों से भटककर हाथियों के झुंड जिले के रहवासी इलाकों में घूम रहे हैं। वन विभाग ने हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए लोगों को अलर्ट कर दिया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि गजदल के संभावित खतरे को देखते हुए लोग अकेले जंगलों की ओर न जाएं और सुरक्षा के सभी उपाय अपनाएं। Post Views: 139 Please Share With Your Friends Also Post navigation SIR in Chhattisgarh: कल से SIR प्रक्रिया के लिए घर-घर पहुंचेंगे BLO, दिखाने होंगे जरूरी दस्तावेज रायगढ़ जिले के गजमार पहाड़ी में बनेगी छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा