CG: फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में आग, कई छात्र सेंटर में थे मौजूद, बड़ा हादसा टला दुर्ग :- दुर्ग जिले के भिलाई स्थित नेहरू नगर में संचालित फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. घटना स्मृति नगर थाना क्षेत्र की है. जिस समय सेंटर में आग लगी उस समय स्टूडेंट्स सेंटर में पढ़ाई कर रहे थे.हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. कैसे हुई घटना ? नेहरू नगर स्थित फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सेंटर में लगे एक वाटर कूलर से अचानक धुआं उठने लगा. देखते ही देखते वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई. आग और धुएं को देखकर सेंटर में मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई. घटना के समय कोचिंग सेंटर में छात्र अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे. आग को फैलने से रोका आग लगने की जानकारी मिलते ही कोचिंग प्रबंधन ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला. फायर एक्सटिंग्यूशर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरु की गई. प्रबंधन की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई की वजह से आग को फैलने से पहले ही पूरी तरह बुझा लिया गया. अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी, क्योंकि सेंटर में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे. राहत की बात यह रही कि आग सिर्फ वाटर कूलर के आसपास तक सीमित रही और समय रहते बुझा दी गई. सजगता से टला बड़ा हादसा घटना की सूचना के बाद स्मृति नगर थाना क्षेत्र में भी मामले को लेकर जानकारी जुटाई गई.प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. फिलहाल घटना में किसी छात्र या स्टाफ के घायल होने की सूचना नहीं है. कोचिंग सेंटर प्रबंधन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. घटना ने एक बार फिर शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर सवाल खड़े किए हैं. Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: दर्दनाक सड़क हादसा, पिता और 12 साल के बेटे की मौके पर मौत, दूसरा मासूम गंभीर