CG: दर्दनाक सड़क हादसा, पिता और 12 साल के बेटे की मौके पर मौत, दूसरा मासूम गंभीर बालोद:- सनौद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार पिता और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद से इलाके के सन्नाटा पसरा हुआ है. बच्चे का इलाज धमतरी के अस्पताल में चल रहा है. दर्दनाक हादसे में पिता पुत्र की मौत थाना सनोद से मिली जानकारी के अनुसार, कजराबांधा गांव का निवासी डागेश्वर साहू (34 वर्ष) अपने दो बेटों ओशांत साहू (12 वर्ष) और अनुराग साहू (8 वर्ष) के साथ पितृ श्राद्ध मिलन कार्यक्रम में शामिल होने मोहारा गांव गया था. कार्यक्रम पूरा होने के बाद तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी सनौद थाना में वे सड़क हादसे का शिकार हो गए. उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, टकराने के बाद बाइक उछल कर सड़क पर गिर गई. 8 साल का बच्चा गंभीर घायल हादसे में पिता डागेश्वर साहू और उनके 12 वर्षीय पुत्र ओशांत साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं दूसरा बेटा अनुराग साहू (8 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज धमतरी में किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है, पुलिस ने पिता पुत्र के शवों को कब्जे में लेकर मर्चुरी भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation छुट्टी के दिन नदी में नहाने गए दो छात्र और दो छात्राओं की डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम