बिलासपुर। मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट के निचले हिस्से में रविवार सुबह करीब 5 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट में कुल 48 फ्लैट हैं। हालांकि, कितने परिवार रह रहे हैं इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि रिहायशी अपार्टमेंट का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान का बड़ा गोदाम संचालित था। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि रिहायशी अपार्टमेंट में गोदाम चलाना नियम विरुद्ध है। संचालकों से दस्तावेज मांगे जाएंगे, नियम उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई होगी। कमिश्नर ने शहर के सभी अपार्टमेंट का सर्वे कराने की बात कही, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। Post Views: 121 Please Share With Your Friends Also Post navigation मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में इस रूट के यात्री ध्यान दें! कैंसिल हुईं ये 4 ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट