भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित स्मृति नगर थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। मामले की जांच जारी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना का पहला मामला मार्च महीने का बताया जा रहा है। आरोप है कि उस समय परिवार के कुछ लोगों को घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा। मां की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर बताया जा रहा है कि जुलाई महीने में दोबारा घटना सामने आने के बाद बच्ची की मां ने स्वयं स्मृति नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मी भाई की भूमिका की भी जांच मामले में आरोपी के सगे भाई, जो पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर पदस्थ हैं, पर आरोप है कि उन्हें पहले मामले की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने शिकायत दर्ज कराने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया। इन आरोपों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल इस संबंध में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका या लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 83 Please Share With Your Friends Also Post navigation दुर्ग में भीषण सड़क हादसा: दो महिला व दो बच्चे समेत चार लोगों की मौत… CG Crime: प्रताड़ना मामले में पति और ससुर गिरफ्तार, कई महीनों से थे फरार