गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गौरेला थाना क्षेत्र के केंवची गांव के बैगापारा में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश बैगा को अपनी पत्नी कुसुम बैगा के चाल-चलन पर लंबे समय से शक था, इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे। बीती रात भी मामूली कहासुनी ने अचानक खौफनाक रूप ले लिया, गुस्से और शक में अंधे राजेश बैगा ने कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे कुसुम बैगा गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ हालत में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। इस जघन्य वारदात के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है, वहीं चरित्र शंका के नाम पर हो रही घरेलू हिंसा ने एक बार फिर समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Post Views: 159 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: पति से अवैध संबंधों का आरोप लगाकर पत्नी ने विधवा महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, मुंह पर पोता गोबर अमेरिकन कायला बनीं हिंदुस्तानी बहू, पेंड्रा के अंकित पर आया दिल, सात समंदर पार आकर की शादी