फेसबुक पर ऑनलाइन बिजनेस का विज्ञापन देखकर सायबर फ्रॉड का शिकार हुआ प्रॉपर्टी डीलर, 7 लाख 90 हजार की ठगी गौरेला पेंड्रा मरवाही:- ऑनलाइन कमाई और निवेश के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ताजा मामला गौरेला का है, जहां फेसबुक पर ऑनलाइन कारोबार का विज्ञापन देखकर एक प्रॉपर्टी डीलर 7 लाख 90 हजार रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गया. फेसबुक से शुरू हुआ ठगी का खेल गौरेला के वार्ड क्रमांक 09, पुराना गौरेला निवासी विशाल जसवाल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं. मार्च 2026 में उन्होंने फेसबुक स्क्रोल करने के दौरान esellerstorebuy.cc और esellerstorebuy.xyz वेबसाइटों के विज्ञापन देखे. इनमें अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन दिया गया था. इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए उनसे संपर्क किया गया और ऑनलाइन सामान बेचकर कमाई करने का भरोसा दिलाया गया. जिसके बाद ठगों के कहने पर पीड़ित ने शुरुआत में पांच लाख रुपये जमा किए. इसके बाद उन्हें वर्चुअल खाते में डॉलर के रूप में कमाई होती दिखाई गई. जब उन्होंने यह रकम अपने वास्तविक बैंक खाते में लेने की कोशिश की, तो ठगों ने अतिरिक्त शुल्क जमा करने की बात कही. मुनाफा मिलने की उम्मीद में वह पैसे जमा करते रहे और अंततः 7.90 लाख रुपये गंवा बैठे. पीड़ित पहले अपने स्तर से काफी प्रयास किया कि पैसा मिले पर जब चारों ओर से हाथ खाली होने पर 11 अक्टूबर को गौरेला थाने आकर अपनी शिकायत दर्ज कराई. जिस पर पुलिस मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 0460/26 के तहत बीएनएस की धारा 318(4) में मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. इन नंबरों से प्रॉपर्टी डीलर को किया गया कॉन्टेक्ट गौरेला पुलिस ने मोबाइल नंबर 9121239631, 9118475430 और 343-577-2536 से संबंधित मोबाइल धारकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जीपीएम एसपी की अपील पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने कहा कि कम समय में अधिक मुनाफा कमाने की लालसा साइबर ठगी का प्रमुख कारण बन रही है. फेसबुक पर आकर्षक विज्ञापन देखकर लोग बिना जांच-पड़ताल के अनजान लोगों पर भरोसा कर लेते हैं और अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं. एसपी ने लोगों से अपील की कि ऑनलाइन निवेश या कारोबार के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें. खाते में डॉलर या मुनाफा दिखाई देना वास्तविक कमाई का प्रमाण नहीं है. पैसे निकालने के लिए अतिरिक्त शुल्क मांगने वालों से सावधान रहें और साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें. Post Views: 9 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: मुख्यमंत्री साय ने की मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चे बीमार, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप