नई दिल्ली। श्री हरि विष्णु जी को समर्पित देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास की शुरुआत होती है।

इस दौरान पूजा-पाठ, दान-पुण्य और भगवान विष्णु की आराधना का विशेष फल मिलने की मान्यता है। देवशयनी एकादशी के दिन कुछ उपायों को करने से आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के साथ जीवन जीवन की सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।


देवशयनी एकादशी पर करें ये 6 उपाय

पंचामृत से अभिषेक करें
धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु जी का पंचामृत से अभिषेक करना बड़ा मंगलकारी होता है। इसलिए, इस दिन भगवान विष्णु को पंचामृत से अभिषेक जरुर करें। मान्यता है कि, ऐसा करने से आपके कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें दूर होंगी और आपको अपनी स्किल्स दिखाने के नए मौके भी मिलेंगे।

विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें
देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी फलदायी माना जाता है। बताया जाता है कि देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और विष्णु जी के मंत्रों का जाप करने से भगवान विष्णु सहित माता लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।

घी का दीपक जलाए
देवशयनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने और परिक्रमा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।

श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें
अगर आपके वैवाहिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी हुई है और दिन-ब-दिन क्लेश होता रहता है तो देवशयनी एकादशी के दिन मां तुलसी की पूजा करें। इस दिन लक्ष्मी माता और तुलसी माता को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें।

पान के पत्ते अर्पित करें
अगर आप आर्थिक दिक्कतों से परेशान हैं तो देवशयनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में विष्णु भगवान की पूरी श्रद्धा के साथ विधिवत उपासना करें और 1 पान के पत्ते में ॐ विष्णवे नमः लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित कर दें।

दान- पुण्य करें
देवशयनी एकादशी पर दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए अपने जीवन की सभी मुश्किलों को दूर करने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराएं।

श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करें
देवशयनी एकादशी पर श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करना पुण्यदायक माना जाता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!