नई दिल्ली। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा में दीपक जलाना शुभ बताया गया है। मान्यता है कि, दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-शांति का वास होता है।

यदि आप आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसमें भी दीपक आपकी मदद कर सकता है। दरअसल दीपक से जुड़े कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं। इससे आपकी आमदनी बढ़ा सकती है और जीवन की परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

दीपक के इन उपायों से बदल जाएगी किस्मत

शत्रु भय दूर करने के लिए करें यह उपाय
ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आपको बार-बार अनजान डर सताता है या शत्रु परेशान कर रहे हैं, तो सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे भय और शत्रुओं की परेशानी खत्म होती है, और आपके आसपास एक सुरक्षा घेरा बनता है।

वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए उपाय
वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए भगवान शिव-पार्वती अथवा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इस उपाय को करने से रिश्तों में प्रेम, समझ और सामंजस्य बढ़ता है।

मान-सम्मान में वृद्धि उपाय
समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान पाने के लिए रोज सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं और देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। यह उपाय आपके कार्यों में प्रगति लाएगा और सम्मान बढ़ाएगा।

धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी पूजा का उपाय
यदि कड़ी मेहनत के बावजूद आर्थिक लाभ नहीं मिल रहा है, तो प्रतिदिन संध्या समय देवी लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाना लाभकारी माना गया है। विशेष रूप से लाल बत्ती वाले दीपक का प्रयोग समृद्धि और धन आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि, नियमित रूप से यह उपाय करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

शनि दोष और राहु-केतु से मुक्ति
अगर कुंडली में राहु-केतु या शनि दोष है, तो सुबह और शाम अलसी के तेल का दीपक जलाएं। शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष और शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है। यह उपाय राहु-केतु के प्रभाव को भी कम करता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!