नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई और कीमतों को लेकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीज जारी जंग के चलते होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हो गई है। हालांकि भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात ये है कि यहां सप्लाई अभी तक बराबर चल रही है। लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते ईंधन के दाम भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव देखने को मिला है।

पेट्रोल 119.85 रुपए प्रति लीटर
दरअसल निजी तेल कंपनी शेल इंडिया अप्रैल की शुरुआत में ही पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ा बदलाव किया था, जिसका सीधा असर आम जनता पर देखने को मिला है। शेल इंडिया ने पेट्रोल पर 7.4 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 25 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया था। दाम बढ़ने के बाद शेल इंडिया के पंपों में पेट्रोल 119.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 123 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पावर पेट्रोल का रेट शेल इंडिया के पंप पर 129.85 रुपए प्रति लीटर और प्रीमियम डीजल का रेट 133 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

न्यारा ने भी पेट्रोल में बढ़ाए 5 रुपए
वहीं, मार्च के महीने में नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। नायरा ने तब पेट्रोल का रेट 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया था। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से कंपनी ने यह फैसला तब किया था। हालांकि, उसके बाद से कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं देखने को मिला है।

कच्चे तेल की कीमतों में ​बड़ी गिरावट
युद्ध शुरू होने से पहले इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास बना हुआ था। लेकिन युद्ध के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिली। जिसके बाद रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया। अब एक बार फिर से रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। इसके पीछे ईरान से मिला संकते हैं। ईरान के लोकल मीडिया में कहा गया है कि वह आने वाले समय में टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जाने का रास्ता दे सकता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!