दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के तुमाकला गांव में उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा हे कि चार आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। तुमाकला गांव के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चार आरोपी बाइक पर सवार होकर लूट की नीयत से उपसरपंच को चाकू मारा और मोबाइल समेत 4 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। वहीं उपसरपंच के साथी ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी तुमाकला गांव की सरपंच है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आरापियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रदेश में अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, इसके बावजूद ऐसी घटनाएं कम होने के बजाए और बढ़ाता ही जा रहा है जो चिंता का विषय है। Post Views: 11 Please Share With Your Friends Also Post navigation चलते-चलते ढह गया पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस, टला बड़ा हादसा