रायपुर। राजधानी रायपुर में आज स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने पुराना फायर ब्रिगेड राजीव गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर दोबारा लगाने, नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल रोकने और बढ़े हुए बिजली बिलों में सुधार की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं। इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करना चाहिए और स्मार्ट मीटर की व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। बता दें कि, कांग्रेस का यह धरना पहले निर्धारित तिथि पर होना था, लेकिन दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सभी ब्लॉकों में हुए कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!