नई दिल्ली। देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8 बजे पूरे विधि-विधान के साथ खोल दिए जाएंगे। इस भव्य आयोजन के लिए मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। कपाट खुलने के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु रात से ही लंबी कतारों में लगकर बाबा की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं। पीएम मोदी के नाम होगी पहली पूजाउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद केदारनाथ पहुंचकर भगवान की पहली पूजा करेंगे। परंपरा के अनुसार, मंदिर की पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कराई जाएगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मंदिर परिसर में ITBP, SDRF समेत अन्य सुरक्षा बल तैनात हैं। मोबाइल ले जाने पर होगा प्रतिबंधइस बार मंदिर समिति ने कुछ नए और सख्त नियम लागू किए हैं। मंदिर के 50-60 मीटर के दायरे में मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है ताकि भक्ति और शांति का माहौल बना रहे। हालांकि, फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए अलग से ‘फोटो जोन’ बनाए गए हैं। पूजा मंदिर के पूर्व द्वार से शुरू होगी और भक्तों को प्रसाद के रूप में बाबा की पवित्र भस्म प्रदान की जाएगी। Post Views: 135 Please Share With Your Friends Also Post navigation नेता के कमरे गए बिना 90 प्रतिशत महिलाओं की राजनीति नहीं – पप्पू यादव बिना रिस्क के पैसा डबल! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम ने मचाया धमाल, क्या आप भी जानना चाहेंगे कैसे बढ़ रहा पैसा? वो भी 100% सरकारी गारंटी के