रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीजीपीएससी (CGPSC) घोटाला मामले के मुख्य आरोपी और विचाराधीन बंदी टामन सिंह सोनवानी की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान सोनवानी बिना हथकड़ी के अपनी पत्नी और एक अन्य बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन ने प्रारंभिक जांच के आधार पर ड्यूटी पर तैनात तीन जेल प्रहरियों को दोषी पाया है। इनमें से जिला जेल बलौदाबाजार के प्रहरी संदीप कुमार महेश्वरी को 29 सितंबर 2026 से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा में तैनात अन्य दो प्रहरियों के खिलाफ भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

इस घटना ने वीआईपी बंदियों को मिलने वाली सुरक्षा और जेल नियमों के पालन पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!