अंबिकापुर। जिले में बड़े पैमाने पर पटवारियों का तबादला किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे 83 पटवारियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर अजित वसंत ने आदेश जारी करते हुए शहर क्षेत्र में लंबे समय से पदस्थ पटवारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी है। इस तबादला सूची को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, कई पटवारी वर्षों से शहरी इलाकों में जमे हुए थे, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके बाद जिला प्रशासन ने व्यापक समीक्षा कर यह बड़ा फैसला लिया। प्रशासन का मानना है कि नए स्थानों पर पदस्थापना से राजस्व संबंधी कामों में तेजी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड, नामांतरण, सीमांकन जैसे कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही आम लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रशासन ने सभी संबंधित पटवारियों को शीघ्र नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। देखें लिस्ट – Post Views: 142 Please Share With Your Friends Also Post navigation मैनपाट घूमने के लिए स्कार्पियो की थी बुक, फिर बिगड़ गयी नीयत, गला दबाकर लूट ले भागे स्कार्पियो प्यार…सेक्स और धोखा : युवती पहुंची SP आफिस, प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने दो साल पहले ब्वायफ्रेंड बने युवक पर लगाया आरोप