CG: SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR कोरबा:- SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है । बताया जा रहा है कि एक महिला ने सब इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए थे । महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध किया, वहीं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि कटघोरा थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया ने उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया और छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत सामने आते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। वही इस पूरे मामले पर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सब इंस्पेक्टर एसके कोसरिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है । Post Views: 125 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: चलती टाटा मैजिक में लगी भीषण आग, आठ लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकले, चंद्रपुर मंदिर दर्शन को जा रहे थे यात्री युवक ने दादी की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या: क्षेत्र में फैली सनसनी