CG News : पुश्तैनी जमीन विवाद से परेशान युवक ने कलेक्ट्रेट के बाहर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने बचाई जान… धमतरी। जिले में पुश्तैनी जमीन के विवाद से परेशान एक युवक ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को पकड़कर आग लगाने से पहले ही रोक लिया और उसे रुद्री थाना ले गए। जानकारी के अनुसार, भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी देवेंद्र कुमार साहू जमीन विवाद के समाधान के लिए अपना आवेदन लेकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचा था। लंबे समय से चल रहे विवाद से परेशान होकर उसने यह चरम कदम उठाने की कोशिश की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Post Views: 143 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: राजाडेरा बांध टूटने से हड़कंप, किसानों ने सिंचाई विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप CG ब्रेकिंग: बच्चों की पढ़ाई पर सवाल उठाने पर मिली सस्पेंशन की सजा, WhatsApp स्टेटस लगाना बन गया गुनाह, क्या शिक्षा विभाग आलोचना से डर रहा है?