CG NEWS : शिक्षादूत की हत्या! नक्सलियों ने अपहरण कर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल… बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों ने एक और शिक्षादूत की हत्या कर दी है। मृतक शिक्षादूत कल्लू ताती गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा स्कूल में पदस्थ था। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कल्लू ताती का अपहरण नक्सलियों ने शुक्रवार शाम को स्कूल से लौटते समय कर लिया था। देर रात उसे मौत के घाट उतार दिया गया। कल्लू ताती बीजापुर के तोड़का गांव के रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बंद स्कूलों के पुनः संचालन के बाद नक्सलियों ने अब तक कुल 9 शिक्षादूतों की हत्या कर दी है। इनमें से पांच हत्याएं बीजापुर जिले में और चार सुकमा जिले में हुई हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से शिक्षकों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे इन शिक्षादूतों को निशाना बनाया जाना बेहद चिंता का विषय बन चुका है। Post Views: 266 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : नक्सलियों ने शिक्षादूत को अगवा कर की हत्या, अब तक 8 शिक्षादूत को माओवादियों ने बना चुके है निशाना CG NEWS : कन्या आवासीय विद्यालय में 9वीं की छात्रा ने की सुसाइड, फंदे से लटकती मिली लाश…