बीजापुर। जिले के मुख्यालय से लगे ग्राम ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में बीते 25 मई को भीषण आग लग गई थी। आगजनी की इस घटना में गोदाम में संग्रहित करीब 25 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया था। विभागीय आकलन के अनुसार इस नुकसान की अनुमानित लागत करीब 10 करोड़ रुपये बताई गई है। अग्निकांड को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने पहले ही कड़ा रुख अपनाते हुए बीजापुर के DFO रमेश कुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था । फिलहाल विभाग ने दो वनरक्षकों को निलंबित किया है, लेकिन विभागीय आदेश में गोदाम की निगरानी और रखरखाव से जुड़े अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी जिम्मेदारियां तय थीं। ऐसे में अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच पूरी होने के बाद शेष जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर विभाग किस प्रकार की कार्रवाई करता है। Post Views: 141 Please Share With Your Friends Also Post navigation बस्तर फाइटर के सिपाही ने सर्विस रायफल से दी जान