CG: बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर मां को बनाया हवस का शिकार, गैंगरेप के बाद धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव धमतरी:- जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला की बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं इस वारदात के बाद आरोपियों ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। धमतरी के मगरलोड थाना का है। थाने में पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी अक्सर बीमार रहती है। बीमार बेटी को प्रार्थना कर चार लोगों ने ठीक करने का दावा किया था। जिसके झांसे में आकर वह अपनी बेटी को लेकर आरोपियों के पास चली गयी थी। इसके बाद 17 नवंबर को चारों आरोपियों ने महिला की बेटी को ठीक करने की बात कहकर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद आरोपियों ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया गया। आरोपियों ने दावा किया कि धर्म परिवर्तन करने से उसकी बेटी बिल्कुल स्वस्थ हो जायेगी। महिला ने जब इस बात से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी दूसरे को देने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़िता महिला ने किसी तरह खुद को आरोपियों के चंगुल से बचाकर घर पहुंची। इसके बाद उसने थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी नारायण महार, धनेश साहू, भुनेश्वर साहू और नंद साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। Post Views: 206 Please Share With Your Friends Also Post navigation धमतरी में धर्मांतरण के बहाने महिला से गैंगरेप: पीड़िता बोली- प्रार्थना से बेटी की तबीयत ठीक होने की बात कही, घर बुलाकर किया दुष्कर्म CG: हेल्थ डिपार्टमेंट के ड्रेसर की शर्मनाक हरकत, 9 साल की बच्ची से गलत काम का प्रयास