CG: बुजुर्ग पति ने जहर खाकर की आत्महत्या, पत्नी के प्यार मे उठाया ये कदम कोरबा:- पत्नी की मौत के तीन माह बाद बुजुर्ग पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 66 वर्षीय दुखीराम को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दो दिन के उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पताढ़ी की है। दुखीराम शनिवार को काम से लौटने के बाद देर शाम घर आए और नशे की हालत में जहर का सेवन कर लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के बेटे बसंत कुमार ने बताया कि मां की तीन माह पहले मौत हो चुकी है। मौत के बाद से पिता दुखीराम गुमसुम रहते थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि पत्नी के वियोग में ही उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। Post Views: 136 Please Share With Your Friends Also Post navigation महिलाएं जल्द करा लें ‘महतारी वंदन’ की e-KYC, वरना खाते में नहीं आएगी अगली किस्त, आंगनबाड़ी सेंटर में तत्काल करें संपर्क… सनकी आशिक का खौफनाक कांड! दिनदहाड़े सड़क पर युवती का किया ये हाल, मंजर देख कांप उठे लोग