CG: सीएएफ बटालियन कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, ये है पूरा मामला.. खैरागढ़:- जिले के अंतिम छोर पर बसे घाघरा गांव से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां स्थित सीएएफ बटालियन कैंप में तैनात एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई है. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने जवान को किया मृत घोषित यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जिसने पूरे कैंप में हड़कंप मचा दिया है. घटना के बाद आनन फानन में घायल जवान को जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल जवान का शव अस्पताल की मरच्यूरी में सुरक्षित रखा गया है. यूपी का रहने वाला था जवान मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है. परिजनों के खैरागढ़ पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. हत्या आत्महत्या या हादसा सूत्रों के अनुसार इस मामले में एक आरोपी के पकड़े जाने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. Post Views: 154 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: शासकीय स्कूल में छात्राएं हो रहीं बेहोश, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाया कैंप, रिपोर्ट्स नॉर्मल फिर भी हो रही घटना CG: पैरा के ढेर में जलता हुआ शव मिलने से मची सनसनी