रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की राजभाषा को सशक्त करने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए प्रभात मिश्रा को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में संस्कृति विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 05 फरवरी 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के मुताबिक, राज्य शासन ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए श्री प्रभात मिश्रा को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। श्री मिश्रा रायपुर के टिकरापारा, नंदी चौक (पुराने पोस्ट ऑफिस के सामने) के निवासी हैं। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार की गई है। आदेश पर संस्कृति विभाग की अवर सचिव रुचि शर्मा के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। किस-किस को भेजी गई आदेश की प्रति इस नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि— राज्यपाल सचिवालय संस्कृति विभाग उच्च शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री सचिवालय उच्च न्यायालय विधानसभा सचिवालय समस्त संभागायुक्त एवं कलेक्ट संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं सूचना के लिए भेजी गई है। राजभाषा को मिलेगी नई दिशा शासन के इस फैसले को छत्तीसगढ़ी भाषा और हिंदी के संवर्धन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद श्री प्रभात मिश्रा से राजभाषा आयोग की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। Post Views: 105 Please Share With Your Friends Also Post navigation UPSC New Rule: IAS, IPS, IFS उम्मीदवारों को बड़ा झटका! UPSC ने बदल दिए नियम, अब दोबारा नहीं दे पाएंगे परीक्षा, जानिए क्या है नया फरमान CG NEWS: राज्य सरकार की बड़ी कर्रवाई, डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित