बालोद। जिले में सोमवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जगदलपुर से रायपुर आ रही महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस नेशनल हाइवे-30 पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। जानकारी अनुसार हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के आरा पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। उस समय बस में सवार अधिकांश यात्री हल्की नींद में थे। बस (क्रमांक CG 04 PW 5480) जैसे ही आरा पेट्रोल पंप के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़े ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत धमतरी जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल यात्रियों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। Post Views: 422 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग: सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने वाले दो सचिव निलंबित, तीन अधिकारियों को नोटिस जारी छत्तीसगढ़ में आंधी और बारिश का अलर्ट, तेज बारिश की संभावना, किसानों को विशेष चेतावनी