रायपुर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव सुश्री सुरूचि सिंह द्वारा सुशासन तिहार अभियान के तहत आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर दो ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत अरजकुंड के सचिव भुवाल सिंह उईके तथा ग्राम पंचायत सांगिनकछार के सचिव नरेन्द्र कुमार वर्मा को उनके कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत बोदेला के सचिव कृष्ण कुमार साहू, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ की सहायक विकास विस्तार अधिकारी सुश्री गायत्री डेकाटे एवं सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी सी. कुजूर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। Post Views: 315 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रैकिंग : एम्स के डाक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ मौत का खुलासा CG Accident : यात्रियों से भरी बस भीषण सड़क हादसे का शिकार, मौके पर ही 1 की मौत, 8 घायल