CG: फुटबॉल खेलते 12 वर्षीय नाबालिक की हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम सुकमा :-जिले के ग्राम छिंदगढ़ से आज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ फुटबॉल अभ्यास के दौरान 12 वर्षीय बालक फैजल की अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। रोज की तरह फैजल सुबह मैदान में फुटबॉल खेलने पहुंचा था, लेकिन खेल के दौरान अचानक वह मैदान में गिर पड़ा। साथियों और उपस्थित लोगों ने तुरंत उसे छिंदगढ़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के हर संभव प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बालक फैजल के पिता स्थानीय गल्ला व्यापारी हैं। बेटे को सुबह खेल के लिए जाते देखा था, लेकिन कुछ देर बाद ही परिजनों को दिल दहला देने वाली खबर मिली। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं, वहीं गाँव में माहौल बेहद गमगीन हो गया है। Post Views: 273 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग: हिड़मा के बाद अब टॉप नक्सल कमांडर देवजी के मारे जाने की खबर, 7 नक्सली ढेर CG: एरिया डॉमिनेशन के दौरान IED ब्लास्ट में महिला आरक्षक घायल