CG : तुम्हारी दीदी चली गई है, आ जाओ .… साली के पहुंचते ही जीजा ने किया ये कांड, अब इतने साल तक भुगतेंगे जेल की सजा जांजगीर : जांजगीर के अपर सत्र न्यायालय ( पॉक्सो ) ने फैसला सुनाया है और नाबालिग साली से दुष्कर्म करने वाले आरोपी जीजा राहुल मसीह को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 14 अगस्त 2023 का मामला है। चाम्पा थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है। नाबालिग लड़की अपनी दीदी के साथ रह रही थी और जब लड़की की दीदी घर में नहीं थी तो उसके जीजा ने हवश का शिकार बनाया। इस दौरान लड़की चुप रही और फिर उसके पेट में दर्द हुआ तो उसकी दीदी के पूछने पर जीजा राहुल मसीह द्वारा शारीरिक सम्बन्ध बनाने की जानकारी दी और किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। इसके बाद चाम्पा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई फिर पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार किया था और अब प्रकरण की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी जीजा राहुल मसीह को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। Post Views: 359 Please Share With Your Friends Also Post navigation हिट एंड रन मामला: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, चालक मौके से फरार… CG News : प्रेमिका की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, इंस्टाग्राम पोस्ट में बयां किया दर्द