कैदी की मौत पर जेल प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन सवालों के घेरे में, हार्ट मरीज की इलाज में लापरवाही का आरोप रायपुर : राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की मौत पर जेल प्रबंधन और अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गये हैं। बताया जा रहा है कि मृत कैदी लंबे समय से हार्ट ब्लॉकेज जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था, बावजूद इसके उसे समय पर इलाज नहीं मिल पाया। परिजनों का गंभीर आरोप है कि उन्होंने पहले ही जेल प्रशासन को लिखित रूप में जानकारी दी थी कि युवक की तबीयत लगातार बिगड़ रही है, लेकिन फिर भी न तो समय पर इलाज कराया गया और न ही उसे विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाया गया। बताया जा रहा है कि कैदी को बीते दिन ही गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर रायपुर जेल भेजा था। हालत बिगड़ने पर उसे मेकाहारा अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां भी तैनात सुरक्षा कर्मियों और अस्पताल स्टाफ ने लापरवाही बरतते हुए इलाज में देरी कर दी। परिजनों का कहना है कि जब तक जिम्मेदार हरकत में आते, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने कहा है कि अब सवाल यह उठता है कि आखिर एक गंभीर बीमार कैदी को समय पर इलाज क्यों नहीं मिला? क्या जेल और अस्पताल प्रबंधन की यह लापरवाही एक सुनियोजित उपेक्षा थी या सिस्टम की खामियों का परिणाम? Post Views: 315 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News : नशे में धुत युवक ने थाने के अंदर ब्लेड से रेता अपना गला, अस्पताल में भर्ती… CG Coal Levy Scam : निलंबित IAS रानू साहू, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया जेल से रिहा, लेकिन, छत्तीसगढ़ से रहेंगे बाहर