नशे में धुत युवक ने थाने के अंदर ब्लेड से रेता अपना गला, अस्पताल में भर्ती… रायपुर : राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना परिसर में एक सनसनीखेज घटना ने सभी को चौंका दिया। कुशालपुर निवासी सूरज नाथ जोगी नामक युवक ने थाने में पुलिस के सामने ही ब्लेड से अपना गला रेत लिया। यह पूरी वारदात थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नशे की लत से ग्रस्त सूरज ने जब पुलिस से बातचीत के दौरान मुझे मरना है कहा, तो अचानक उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। बता दें कि सूरज नाथ जोगी, जो कुशालपुर का रहने वाला है, मौदहापारा थाने में पहुंचा था। पुलिस ने उससे उसकी समस्या जानने की कोशिश की, तभी सूरज ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया। इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। सूरज के परिवार वालों ने बताया कि वह नशे का आदी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर इस घटना के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। Post Views: 243 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Breaking – CBI Raid : CAG के वरिष्ठ लेखा अधिकारी पर CBI का शिकंजा, 12 साल में 3.32 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप CG – कैदी की मौत पर जेल प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन सवालों के घेरे में, हार्ट मरीज की इलाज में लापरवाही का आरोप