दिल्ली। दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दबोचे गए लड़कों में एक की उम्र 19 साल है। जबकि अन्य तीनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं।

परिचित से मिलने गई, तो उसने की हैवानियत

पुलिस के मुताबिक, लड़की स्कूल छोड़ चुकी थी। वह अपने परिवार की मदद के लिए काम की तलाश कर रही थी। लड़की अकेले रह रही थी। 10 सितंबर की शाम वह अपने परिचित 17 वर्षीय लड़के से मिलने गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, इसी दौरान उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया।

शराब के नशे में आरोपी लड़कों ने किया गैंगरेप

पुलिस का कहना है कि लड़की ने जब आरोपी को धमकी दी तो उसने अपने दोस्तों को बुला लिया। जांच के मुताबिक, इसके बाद उसके दोस्तों ने भी उसके साथ गैंग रेप किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी उस समय शराब के नशे में थे। सभी आरोपियों के ब्लड सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं।

खेत में ले जाकर चाकू गोदकर मार डाला

पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म के बाद आरोपी लड़की को 11 सितंबर की सुबह एक खेत में ले गए। वहां उस पर चाकू से कई बार हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, लड़की के शरीर पर करीब छह से आठ चाकू के घाव मिले हैं।

आरोपियों ने शव को पत्तों और मिट्टी के नीचे छिपाने की कोशिश की और इसके बाद टेंपो से वहां से फरार हो गए। लड़की का शव 13 सितंबर को स्वरूप नगर के कुशक रोड के पास एक खुले मैदान में मिला। शव की हालत खराब हो चुकी थी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!