Building Collapse : भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, चारों-तरफ मची चीख-पुकार, देखें पूरा वीडियो नई दिल्ली : दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को एक चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। यह इमारत वेलकम इलाके के सीलमपुर ईदगाह रोड पर गिरी है। फिलहाल, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है। गनीमत रही कि अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 7:15 बजे एक कॉल के ज़रिए दमकल विभाग को इस हादसे की सूचना मिली। इसके बाद दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। मलबे से 7 लोगों को निकाला गया दमकल विभाग के अनुसार, सीलमपुर की जनता कॉलोनी, गली नंबर 5 में एक 4 मंजिला इमारत गिर गई है। यह एक मकान था जो 30-35 गज में बना था। अब तक मलबे से 7 लोगों को निकाला जा चुका है और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है, रेस्क्यू किया जा रहा है। दमकल विभाग का कहना है कि जिस इलाके में इमारत गिरी है, वहाँ गलियाँ बेहद संकरी हैं। यहाँ आबादी भी घनी है। ऐसे में बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। स्थानीय पुलिस और राहत दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं। उम्मीद है जल्द ही मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। दिल्ली: चार मंजिला इमारत गिरने से हादसावेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरीसुबह 7 बजे सीलमपुर इलाके में हुआ हादसाअभी तक 4 लोगों को मलबे से निकाला गयाइमारत के मलबे में 5-6 लोगों के दबे होने की खबर#Delhi #Seelampur pic.twitter.com/Jlri6dxegF— Diksha singh (@DikshaSingh7522) July 12, 2025 Post Views: 161 Please Share With Your Friends Also Post navigation आख़िरकार सामने आई एयर इंडिया विमान हादसे की वजह …. जानकर आप भी रह जायेंगे दंग, 274 लोगों की इस वजह से हुई मौत अर्चिता फुकान का सेक्सी वीडियो आया सामने, पोर्न इंडस्ट्री ज्वॉइन करने की जमकर हो रही चर्चा, जानिए कौन है ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर