ब्रेकिंग न्यूज़: दोस्त ने दोस्त की हत्या कर लाश डभरी में फेंकी, लाश को बाहर निकालने खाली कराया गया डभरी का पानी उदयपुर / सरगुजा। उदयपुर क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और शव को ग्राम पोतका के कीचड़ से भरी डभरी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शीतल निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने अपने ही दोस्त शीतल की हत्या करने के बाद शव को गांव के पास स्थित कीचड़ से भरे डभरी में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के लिए डभरी का पानी खाली कराया जा रहा है, ताकि शव को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। Post Views: 525 Please Share With Your Friends Also Post navigation लखनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का युवा सम्मेलन संपन्न, युवाओं को संघ से जुड़ने का किया गया आह्वान गर्लफ्रेंड से शादी की जिद में युवक चढ़ा 40 फीट ऊंचे टावर पर, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा