रायपुर। छत्तीसगढ़ कृषि विभाग ने बीज कारोबार में बड़ी गड़बड़ी पकड़ते हुए मेसर्स पान सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का राज्य स्तरीय बीज विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। जांच में बिना अनुमति धान बीजों का भंडारण, पैकेजिंग और बिक्री का मामला सामने आया है। निरीक्षण में कंपनी के गोदाम से लाइसेंस में शामिल नहीं की गई धान किस्मों की हजारों बोरियां मिलीं। दस्तावेजों की जांच में 1.84 लाख किलो से ज्यादा बिना अनुमति वाले बीजों की बिक्री का भी खुलासा हुआ। कृषि विभाग ने कंपनी का जवाब असंतोषजनक मानते हुए सख्त कार्रवाई की है। Post Views: 111 Please Share With Your Friends Also Post navigation अंतरराज्यीय गिरोह का पर्डफाश!नकली सोना बेचकर करोड़ों रुपये की ठगी CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी, दुर्ग-बिलासपुर संभाग में मूसलाधार बारिश का अलर्ट