रायपुर। भाटापारा रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने बड़ा टिकट चेकिंग अभियान चलाया। 23 जुलाई को स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 8 ट्रेनों में की गई किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान 212 यात्री पकड़े गए। इस कार्रवाई से रेलवे को कुल 1 लाख 53 हजार 765 रुपये का राजस्व मिला। बिना टिकट यात्रा करने वाले सबसे ज्यादा पकड़े गए अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 110 यात्रियों से 98,665 रुपये वसूले गए। वहीं, अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 66 यात्रियों से 51,500 रुपये और अधिक सामान लेकर यात्रा करने वाले 36 यात्रियों से 3,600 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। रेलवे के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक करना है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में सफर करने से पहले उचित टिकट जरूर लें और रेल परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट का भी ध्यान रखें। रेलवे ने साफ किया है कि रेल परिसर या ट्रेन में गंदगी फैलाने पर 1,000 से 5,000 रुपये तक जुर्माना या 6 महीने तक की सजा का प्रावधान है। Post Views: 7 Please Share With Your Friends Also Post navigation आश्वासन के बाद अतिथि शिक्षकों ने खत्म की हड़ताल, 5 सितंबर तक सरकार को दिया अल्टीमेटम