RONISHA SATTI SUICIDE: जम्मू की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोनिशा के आत्महत्या की कोशिश मामले में अब कथित लव ट्रायंगल, सोशल मीडिया ट्रोलिंग और रिश्तों में धोखे का एंगल भी सामने आने लगा है। रोनिशा ने जिन आरोपों का जिक्र किया, उन्होंने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। अस्पताल के बेड से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में रोनिशा का दावा है कि दुबई में रहने वाले उसके मंगेतर प्रशांत ने पहले शादी के सपने दिखाए, फिर कथित तौर पर पैसों का लेनदेन हुआ और बाद में उसका चरित्र खराब बताकर रिश्ता तोड़ दिया गया।

अब प्रशांत की दूसरी लड़कियों के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या रोनिशा को धोखे और ऑनलाइन बदनामी ने इस कदम तक पहुंचा दिया? रोनिशा ने वीडियो में दावा किया कि प्रशांत खुद को करोड़पति बताता था, जबकि कई बार उसने और उसके जीजा ने प्रशांत के अकाउंट में पैसे डाले थे।

रोनिशा की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई यूजर्स साइबर बुलिंग और मानसिक उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रोनिशा ने अपने वीडियो में जम्मू निवासी प्रशांत का नाम लेते हुए कहा कि वह दुबई में सेटल है और उसके कई दूसरी लड़कियों के साथ संबंध थे। वीडियो रिकॉर्ड करने के कुछ देर बाद ही रोनिशा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

जम्मू पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। वीडियो में जिन लोगों का नाम लिया गया है, उनसे पूछताछ हो सकती है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर चल रहे पोस्ट और आरोप किसने फैलाए। अगर साइबर उत्पीड़न और आर्थिक धोखाधड़ी के सबूत मिले तो केस और गंभीर हो सकता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!