दुर्ग। जिले के भिलाई में एक युवती ने एग्जाम से पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घासीदास नगर निवासी 17 वर्षी नाबालिक नारायणी साहू कक्षा दसवीं की छात्रा थी। नारायणी साहू हाउसिंग बोर्ड के आत्मानंद विद्यालय में पढ़ाई करती थी। घासीदास नगर में नारायणी अपने अन्य चार बहनो और माता-पिता के साथ निवास करती थी। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहनों के अनुसार, नारायणी ने सोमवार दोपहर 3 बजे बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड लेकर घर आई थी। वहीं बड़ी बहन ने बताया कि नारायणी अपने एग्जाम को लेकर पूर्ण तरह से अस्वस्थ थी उसे अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा था कि वह एग्जाम पास कर लेगी। बड़ी बहन ने बताया कि रात को बहनों के साथ 12 बजे तक पढ़ाई की, लेकिन सुबह जब उनकी मां उठी तो बेटी फांसी के फंदे पर लड़की हुई थी। नारायणी को इस हालत में देख मां घबराकर चीख उठी। जिसके बाद मां की आवाज सुनकर युवती के पापा और बहने भी उठ गए। सभी ने आसपास के लोगों और जामुल थाना पुलिस को सूचना दी। जामुल थाना पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही अभी तक पुलिस को किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं पुलिस युवती के आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। Post Views: 191 Please Share With Your Friends Also Post navigation एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने किया हमला, मंदिर से लौट रही युवती पर चलाया ताबड़तोड़ कटर, आरोपी गिरफ्तार CG के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तीखा हमला – योगी को बताया ढोंगी